Rishi Kapoor Biography Hindi – ऋषि कपूर जी का जीवन परिचय

ऋषि कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे।

वह एक बाल कलाकार के रूप मे काम कर चुके है। उन्हें बॉबी फ़िल्म के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और साथ ही 2008 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है।

1970 में उन्होंने उनकी पहली फ़िल्म मेरा नाम जोकर में बाल कलाकार के रूप में शानदार भूमिका के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किया।

ऋषि कपूर स्‍वर्गीय राज कपूर के बेटे और पृथ्‍वीराज कपूर के पोते है। परम्‍परा के अनूसार उन्‍होने भी अपने दादा और पिता के नक्‍शे क़दम पर चलते हूए फिल्‍मों में अभिनय किया और वे एक सफल अभिनेता के रूप में उभर आए।

आज हम ऋषि कपूर जी के बारे जानकारी लेते है, उनका जन्म कहा हुआ?, उनका परिवार?,.

ऋषि कपूर जी का जीवन परिचय – Rishi Kapoor Short Biography

मूल नाम : ऋषि कपूर

उपनाम : चिंटू

जन्मदिन : 4 सितम्बर 1952

जन्मस्थान : मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

मृत्यु : 30 अप्रैल 2020

मृत्यु का कारण : कैंसर

आयु (२०२० के अनुसार) : 67 वर्ष

धर्म : हिंदू-पंजाबी

राष्ट्रीयता : भारतीय

पुरस्कार :1. मेरा नाम जोकर के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार
2. बॉबी फ़िल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार
3. द टाइम्स ऑफ़ इंडिया फ़िल्म अवार्ड्स
4. कपूर एंड संस के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार

ऋषि कपूर जी का परिवार – Rishi Kapoor family

पिता : राज कपूर

माता : कृष्णा कपूर

भाई : रणधीर कपूर और राजीव कपूर

बहन : स्वर्गीय रितु नंदा और रीमा जैन

मामा : प्रेमनाथ और राजेन्द्रनाथ

चाचा : शशि कपूर और शम्मी कपूर

ऋषि कपूर जी का शिक्षा – Rishi Kapoor Education

स्कूल/विद्यालय : कैंपियन स्कूल, मुंबई

महाविद्यालय/विश्वविद्यालय : मेयो कॉलेज, अजमेर,

प्रेम संबन्ध / वैवाहिक जीवन एवं अन्य जानकारियां – Rishi Kapoor Personal life

वैवाहिक स्थिति : विवाहित

पत्नी : अभिनेत्री नीतू सिंह (विवाह तिथि 22 जनवरी 1980) कई फिल्मों में ऋषि कपूर जी के साथ काम किया था।

बेटा : रणबीर कपूर

बेटी : रिदीमा कपूर

शौक : स्वेटर इकठ्ठा करना

पसंदीदा अभिनेता : राज कपूर, अमिताभ बच्चन

पसंदीदा अभिनेत्री : रेखा, श्रीदेवी

ऋषि कपूर फिल्म करियर- Rishi Kapoor film Career

व्यवसाय : अभिनेता, निर्माता, निर्देशक

प्रमुख फिल्में : मेरा नाम जोकर,
यादों की बारात,
बॉबी.

करियर : ऋषि कपूर जब तीन साल के थे, तब पहली बार उनके पिता राज कपूर की फिल्म श्री ४२० में बाल कलाकार के रूप में नजर आये। उन्होंने “प्यार हुआ, इकरार हुआ है” में बच्चे का रोल किया था।

1970 में ऋषि कपूर ने पहली बार उनके पिता की फ़िल्म “मेरा नाम जोकर” में काम किया था।

1973 में रिलीज़ हुई फ़िल्म “बॉबी” में ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये और उनके साथ डिम्पल कपाडिया भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आयी।

उन्होंने मशहूर अभिनेता “कमल हसन” के साथ भी सागर फ़िल्म में काम किया है। उस फ़िल्म को ऑस्कर के लिया भी भेजा गया था।

उन्होंने पहली बार अभिनेत्री नीतू सिंह के साथ ज़हरीला इन्सान (1974) में काम किया। बाद में कभी कभी (1976) और दूसरा आदमी (1976) फिल्मो में काम किया। अंततः 1980 में अभिनेत्री नीतू सिंह के साथ शादी की।

1991 में, कपूरजी ने फिल्म हिना में पाकिस्तानी अभिनेत्री ज़ेबा बख्तियार के साथ अभिनय किया, जो एक प्रेम की कहानी थी, जिसे उनके पिता, राज कपूर और उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने निर्देशित किया था।

15 जनवरी 2017 को ऋषि कपूर का आत्मचरित्र ‘खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर’ रिलीज़ किया गया।

आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट – Official Social media accounts

इंस्टाग्राम (Rishi Kapoor instagram) नहीं
फेसबुक (Rishi Kapoor facebook) नहीं
ट्विटर (Rishi Kapoor twitter) @chintskap
विकिपीडिया (Rishi Kapoor Wiki) ऋषि कपूर

इस प्रकार, आज हमने ऋषि कपूर जी (Rishi Kapoor Short Biography in Hindi) के बारे में जानकारी ली।

इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ फेसबुक पर शेयर करें. धन्यवाद 🙏🙏🙏ShortBiographyHindi.com