Lata Mangeshkar Short Biography in Hindi – लता मंगेशकर जी की जीवनी हिंदी में
आज हम आपको लता मंगेशकर जी के बारे में शॉर्ट में बायोग्राफी बताएँगे। हम लोग जानते है की, लता मंगेशकर जी ने भारत रत्न सहित कई पुरस्कार और सम्मान जीते हैं। लता मंगेशकर जी भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका हैं। उन्होंने तीस से भी अधिक भाषाओं में गाना गाया है।

लताजी का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पंडित दीनानाथ मंगेशकर के मध्यवर्गीय परिवार में हुआ। वह उनके पिता की सबसे बड़ी बेटी है। उनके पिता एक कलाकार और गायक थे। इनके परिवार से भाई हृदयनाथ मंगेशकर और बहनों उषा मंगेशकर, मीना मंगेशकर और आशा भोंसले सभी ने संगीत को ही अपनी आजीविका के लिये चुना।

फिल्मो में गाने की शुरुवात उनको फिल्म “महल” से शुरू हुई। 1949 में लताजी को फिल्म में गाने का मौका मिला। उस फिल्म का नाम है “महल” और गीत “आयेगा आनेवाला” है। इस गीत को उस समय की सबसे खूबसूरत और चर्चित अभिनेत्री मधुबाला पर फ़िल्माया गया था। यह फ़िल्म अत्यंत सफल रही थी और लता तथा मधुबाला दोनों के लिये बहुत शुभ साबित हुई। इसके बाद लता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Lata Mangeshkar Short Biography in Hindi

# विवरण
नाम लता मंगेशकर
अन्य नाम “स्वर-साम्राज्ञी” ; “राष्ट्र की आवाज” ; “सहराब्दी की आवाज” ; “भारत कोकिला”
जन्म 28 सितम्बर 1929
जन्मस्थान इन्दौर, इन्दौर राज्य, सेन्ट्रल इंडिया एजेन्सी, भारत
व्यवसाय संगीत निदेशक, निर्माता, पार्श्वगायिका.
पिता का नाम दीनानाथ मंगेशकर
माता का नाम शेवन्ती मंगेशकर
भाई का नाम हृदयनाथ मंगेशकर
बहन का नाम मीना खाडीकर्, आशा भोसले, ऊषा मंगेशकर
पुरस्कार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
सम्मानित पद्म भूषण (1969)
दादा साहब फाल्के पुरस्कार (1989)
पद्म विभूषण (1999)
भारत रत्न (2001)
लीजन ऑफ़ ऑनर (2007)
राष्ट्रीयता भारतीय

लता मंगेशकर पुरस्कार – Lata Mangeshkar Awards

लता मंगेशकर जी ने न केवल कई गीतकारों और संगीतकारों को सफल बनाया है, बल्कि उनकी मधुर गायन के कारण उनकी फिल्में लोकप्रिय साबित हुई हैं। लता मंगेशकर जी को अपने करियर में कई बड़े और राष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुके हैं, जिनमें “पद्म श्री “और “भारत रत्न” भारत के सर्वोच्च पुरस्कार भी शामिल हैं।

इसके अलावा, लता को 1958, 1960, 1965, और 1969 में गायन के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिले। उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से हर साल 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाता है। 1989 में, लताजी को ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।

लता जी को दिए गए पुरस्कार इस प्रकार हैं

पुरस्कार
साल पुरस्कार के नाम
1958, 1962, 1965, 1969, 1993 और 1994 फिल्मफेयर अवार्ड
1972, 1974 और 1990 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
1966 और 1967 महाराष्ट्र सरकार पुरस्कार
1969 पद्म भूषण
1974 दुनिया में सबसे ज्यादा गाने गाने का गिनीज बुक रिकॉर्ड
1989 दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
1993 फ़िल्मफ़ेयर का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
1996 लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड ऑफ़ स्क्रीन
1997 राजीव गांधी पुरस्कार
1999 एनटीआर अवार्ड
1999 पद्म विभूषण
1999 ज़ी सिने का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
2000 आई.आई.ए. एफ। लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
2001 स्टारडस्ट लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
2001 भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न”
2001 नूरजहाँ पुरस्कार
2001 महाराष्ट्र भूषण
2008 लता जी को भारत के 60 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए वन टाइम अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

भारत रत्न लता मंगेशकर जी भारत की सबसे लोकप्रिय और सम्माननीय महागायिका है जिनका दशको का करियर कई उपलब्धियों से भरा हुआ है। उनकी आवाज़ सुनकर कभी किसी की आँखों में आँसू आये तो कभी सीमा पर खड़े जवानों को सहारा मिला। लता जी ने आज भी स्वयं को पूरी तरह संगीत के लिये समर्पित करके रखा है। लता जी एक लीजेंड है, जिन पर हर भारतवासी गर्व करता है।


अधिक जानकारी के लिए

विकिपीडिया


एक निवेदन : दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट और ईमेल मैं लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे। शॉर्ट बायोग्राफी हिंदी को अपने दोस्तों को व्हाट्सप्प और फेसबुक के साथ शेयर जरूर करे। धन्यवाद !!!

Note : I hope these “Lata Mangeshkar biography in Hindi” will like you. If you like these “Lata Mangeshkar information in Hindi” then please like our facebook page & share on WhatsApp.